Varanasi Weather : बनारस में 30 डिग्री से ऊपर पहुंचा रात का तापमान, बिहार बार्डर पर अटका मानसून, जानिये कब पूर्वांचल में देगा दस्तक 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। इस समय मौसम में उतार-चढ़ाव लगा हुआ है। कभी तीखी धूप और उमस बेहाल कर रही है तो कभी आसमान में मंडराते बादल और नम हवाए थोड़ी राहत दे रही हैं। गर्मी का आलम यह है कि वाराणसी में रात का तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ऐसे में रात में भी लोगों को राहत नहीं मिली। मानसून इस समय बिहार बार्डर पर अटका हुआ है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि जब तक मानसून की बारिश नहीं होगी, तब तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। 

शनिवार को 30.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बनारस की रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं दिन में 41.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ वाराणसी प्रदेश का पांचवां सबसे गर्म शहर बन गया। बादलों की सक्रियता के बावजूद बनारस में अच्छी बारिश नहीं हो पा रही है। इससे लोग गर्मी और उमस झेलने को विवश हैं। 

summer

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि मानसून बिहार सीमा पर रुका हुआ है। मानसून की बारिश शुरू होने के बाद ही लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल पाएगी। 15 जून तक वाराणसी में मानसून पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में अभी लगभग एक पखवारे तक लोगों को गर्मी झेलनी पड़ सकती है।

Share this story