Varanasi Weather: वाराणसी में 45 मिलीमीटर से अधिक बारिश, भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
Updated: Aug 18, 2026, 09:34 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
वाराणसी। मानसून के सक्रिय होने से काशी में सोमवार को झमाझम बारिश हुई। शहर में 46.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री कम 29.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 92 फीसदी तक पहुंच गया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वाराणसी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18 और 19 अगस्त को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 20 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती स्थिति बनी हुई है।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि मानसूनी द्रोणी हिमालय की तराई की ओर खिसक गई है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटे में भारी बारिश होने का अनुमान है।

