Varanasi Weather:  वाराणसी से जल्द विदा होगा मानसून, धूप से बढ़ी उमस और गर्मी, दो दिन बाद हल्की बारिश के आसार 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। काशी में मानसून की विदाई का समय नजदीक आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह के अंत तक वाराणसी से मानसून की विदाई हो सकती है। हालांकि, 24 और 25 सितंबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। सोमवार को तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई, जिससे लोग गर्मी से परेशान रहे। मंगलवार की सुबह से ही धूप खिली है। 

123

सोमवार को वाराणसी में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। वहीं, वातावरण में नमी का स्तर लगभग 92 प्रतिशत रहने से उमस का असर बना रहा। दिन में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। बारिश नहीं होने से वातावरण में नमी और तापमान के मेल ने उमस बढ़ा दी। सुबह से ही धूप का असर दिखने लगा था, जबकि दोपहर में गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

24 और 25 सितंबर को हल्की बारिश के आसार
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, काशी से मानसून की विदाई के आसार बन रहे हैं। इस सप्ताह के अंत तक मानसून विदा हो सकता है। हालांकि, 24 और 25 सितंबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Share this story