Varanasi Weather: वाराणसी में कमजोर पड़ा मानसून, तपिश और उमस की चेतावनी, जानिये कब एक्टिव होगा मानसून 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। जुलाई के दूसरे सप्ताह में ही मानसून कमजोर पड़ गया। वाराणसी समेत आसपास के इलाकों में बारिश का दौर थम गया है। वहीं तपिश और उमस बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है। बारिश बंद होने और तीखी धूप के चलते तपिश और गर्मी बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है। 17 जुलाई के बाद मानसून के दोबारा एक्टिव होने की संभावना है। उसके बाद अच्छी बारिश के आसार हैं। 

123

मंगलवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री ऊपर होकर 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस ऊपर होकर 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी की मात्रा 70 फीसदी से अधिक रही।

123

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि मानसून द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति से काफी उत्तर तराई की ओर शिफ्ट हो गई है। मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ गई हैं। बंगाल की खाड़ी में निम्म दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। उसके प्रभाव के चलते 17 जुलाई के बाद मानसून दोबारा एक्टिव हो सकता है। उसके बाद अच्छी बारिश के आसार हैं।

Share this story