Varanasi Weather: वाराणसी में मानसून मेहरबान, आषाढ़ में सावन जैसा सुहाना मौसम, जानिये अगले चार दिनों के मौसम का हाल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मानसून इस समय मेहरबान है। वाराणसी में हो रही बारिश और ठंडी हवाओं के चलते आषाढ़ में सावन जैसा मौसम हो गया है। बुधवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा। 

123

अगले 24 घंटे में बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि वाराणसी और आसपास के जिलों के लिए अगले 24 घंटों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में सक्रिय मौसम प्रणाली के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है।

बारिश में तापमान में और कमी की उम्मीद
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार हो रही वर्षा से तापमान में और गिरावट आ सकती है। हालांकि, कुछ निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई है। ऐसे में लोगों को अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने और मौसम विभाग द्वारा जारी सलाह का पालन करने की अपील की गई है।

123

खेती के लिए मौसम अनुकूल 
बारिश के चलते जहां किसानों के चेहरों पर खुशी देखने को मिल रही है, वहीं शहरवासियों को भी गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। यदि अगले कुछ दिनों तक वर्षा का यही सिलसिला जारी रहा तो वाराणसी में मानसूनी गतिविधियां और अधिक सक्रिय हो सकती हैं।

Share this story