Varanasi weather: मानसून की विदाई का दौर शुरू, धूप के बाद 7 डिग्री चढ़ा पारा, गर्मी और उमस बढ़ी

123
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मौसम में बदलाव के बीच काशी में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। महज दो दिनों में अधिकतम तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बारिश के बीच जहां सोमवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे दिनभर गर्मी और उमस का असर देखने को मिला।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पूरे दिन 13 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इसके बावजूद वातावरण में नमी करीब 90 प्रतिशत रही। तेज धूप के साथ उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद तापमान में गिरावट की उम्मीद के विपरीत गर्मी बढ़ने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। मौसम में हो रहे लगातार बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ सकता है। तापमान में उतार-चढ़ाव और वातावरण में अधिक नमी के कारण मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में खानपान और स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून की वापसी का दौर शुरू हो चुका है। हालांकि आगामी दिनों में बारिश को लेकर फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मंगलवार रात भी वाराणसी में बारिश हुई, जिससे मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की विदाई के साथ आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने और तापमान में फिर बदलाव की संभावना बनी हुई है। ऐसे में दिन में तेज धूप और उमस के साथ सुबह-शाम मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रह सकता है।

BK Pathak
BK Pathak

21208 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story