Varanasi Weather : बिहार बार्डर तक पहुंचा मानसून, 10 दिन पहले पूर्वांचल में देगा दस्तक, जानिये कब से शुरू होगी बारिश 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पिछले तीन दिनों से बनारस तप रहा है। तीखी धूप और उमस बेहाल कर रही है। मानसून बिहार बार्डर तक पहुंच चुका है। पूर्वांचल समेत बनारस में 10 दिन पहले दस्तक देगा। मानसून की बारिश शुरू होने के बाद काशीवासियों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। 

rain

गत वर्षों का रिकॉर्ड देखें तो मानसून हमेशा लेट रहा है। अक्सर मानसून की शाखा बिहार अथवा बंगाल में कहीं न कहीं अटक जाती है। इसके चलते मानसून देरी से पूर्वांचल पहुंचता है। हालांकि, इस बार मानसून काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। बिहार बार्डर तक पहुंच गया है। ऐसे में इस बार 10 दिन पहले ही मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। 

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मानसून इस बार 15 से 20 जून के बीच वाराणसी पहुंच सकता है। उसके बाद बारिश का दौर शुरू होगा। वैसे, इस समय बादलों की सक्रियता बनी हुई है। बादल आसमान में मंडरा रहे हैं, लेकिन अच्छी बारिश नहीं हो पा रही है। इससे काशीवासी गर्मी और उमस से बेहाल हैं।

Share this story