Varanasi Weather : वाराणसी में मानसून एक्टिव, 34 मिलीमीटर से अधिक बारिश, जानिये आगे के मौसम का हाल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मानसून ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को झमाझम बारिश हुई। शहरी क्षेत्र में 34.4 मिलीमीटर और ग्रामीण इलाकों में 19.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो बीते तीन वर्षों में जून महीने के किसी एक दिन की सबसे अधिक वर्षा रही। आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। 

rain

डेढ़ घंटे की बारिश ने बनारस का मौसम पूरी तरह बदल दिया। तापमान में अचानक सात डिग्री की गिरावट आई और लोगों को पहली बार गर्मी से राहत महसूस हुई। तीन महीने बाद पहली बार लोगों ने हल्की ठंड का अहसास किया। कई घरों में एसी और कूलर तक बंद करने पड़े। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि मानसून की सक्रियता में तेज़ी आ गई है। आगामी दिनों में बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। 

rain

बताया कि गुजरात के कच्छ तट पर बने निम्न दाब क्षेत्र और दक्षिणी-पश्चिमी बांग्लादेश में विकसित हो रहे दबाव के चलते मानसूनी हवाओं की गति में काफी वृद्धि हुई है। डॉ. सिंह ने बताया कि आगामी 1 जुलाई से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों की ओर भारी वर्षा का बेल्ट खिसक सकता है। इसके चलते वाराणसी सहित पूर्वांचल के जिलों में अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना है।

Share this story