Varanasi Weather : इस सप्ताह 45 डिग्री के ऊपर जाएगा पारा, झुलसाएंगे लू के थपेड़े, जानिये कब होगी बारिश

वाराणसी। मई के दूसरे पखवारे में गर्मी चरम पर पहुंचने वाली है। शुक्रवार से वाराणसी में तापमान 45 डिग्री के पार जाने के आसार हैं। वहीं तेज गति से चलने वाले लू के थपेड़े झुलसाएंगे। हालांकि गर्मी के राहत भरी खबर है कि 17 मई से एक बार फिर मौसम बदल सकता है और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। ऐसे में तपिश से कुछ राहत मिल सकती है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को वाराणसी का तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार वाराणसी यूपी का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। वहीं शुक्रवार से तापमान तेजी से ऊपर जाएगा। पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 16 और 17 मई के लिए अलर्ट जारी किया है।
वहीं 17 मई को मौसम बदल सकता है। बादलों की सक्रियता बढ़ेगी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो दिन में तीखी धूप और लू चल रही है। हालांकि रात में मौसम ठंडा हो जा रहा है। नमी की कमी के चलते बारिश नहीं हो पा रही है। दो दिन बाद मौसम बदल सकता है और बारिश हो सकती है।