Varanasi Weather : अब तपेगा बनारस, 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, जानिये कब बदलेगा मौसम

वाराणसी। मौसम आगामी 4-5 दिनों तक साफ रहेगा। इससे तपिश और उमस बढ़ेगी। वाराणसी समेत आसपास के इलाके में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। उसके बाद पुरवा हवा चलने और मौसम बदल सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने वाराणसी में भीषण गर्मी के आसार जताए हैं।
बनारस में एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहा। दिन में पुरवा और पछुआ हवा चली। इससे बादल तो छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई, बल्कि उमस और बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि फिलहाल पूर्वांचल में कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। ऐसे में अगले चार-पांच दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं।
वाराणसी समेत आसपास के जिलों में अगले चार-पाच दिन बारिश के आसार नहीं हैं। पछुआ हवा चलेगी। इससे 4-5 दिनों में 4 से 6 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है। 11 जून से दोबारा पुरवा हवा चलने और मौसम में बदलाव के आसार हैं। उसके बाद बारिश हो सकती है।