varanasi Weather : बनारस प्रदेश का सबसे गर्म शहर, 45 के पार जाएगा पारा, झुलसाएगी लू, मौसम विभाग का अलर्ट

summer
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। आसमान साफ होने के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बनारस प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग ने तीन दिनों बाद भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। तापमान 45 डिग्री के पार जाएगा। वहीं लू के थपेड़े भी झुलसाएंगे। 

summer

शनिवार की सुबह 8 बजे के बाद से ही धूप की तल्खी बढ़ गई। धूप ने झुलसाना शुरू कर दिया। इससे लोग बेहाल दिखे। घाटों और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोग धूप से बचने के लिए छांव ढूंढते नजर आए। आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा होने के आसार हैं। 

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 14 मई से तापमान तेजी से बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है। 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में काशीवासियों को अब भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है। 

summer

20 जून के बाद मानसून की होगी एंट्री 
केरल में 1 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है। ऐसे में वाराणसी में मानसून की एंट्री 20 जून के बाद हो सकती है। वाराणसी में मानसून आने की तिथि 23 जून घोषित की गई है। दरअसल, मैदानी इलाकों में मानसून की गति अनियमित हो जाती है। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि वाराणसी में मानसून की एंट्री 23 जून तक हो सकती है।

Share this story