Varanasi Weather: अप्रैल की शुरुआत के साथ चढ़ा पारा, वाराणसी में 40 डिग्री के करीब तापमान, बारिश का अलर्ट 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 1.5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि पांच तारीख को बारिश का यलो अलर्ट है। तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान आकाशीय बिजली का प्रकोप भी दिखेगा। 

123

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उस दिन आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

123

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि 4 अप्रैल से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगेगा, जिसका असर 8 अप्रैल तक बना रह सकता है। इस दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।

Share this story