Varanasi Weather : तीखी धूप ने बढ़ाया तापमान, 39.3 डिग्री पर पहुंचा पारा, जानिये कब होगी बारिश 

summer
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। तीखी धूप के साथ पारा भी ऊपर चढ़ गया। सोमवार को दिन में तेज धूप रही। इससे तापमान बढ़ने के साथ ही उमस भी बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। माह के अंत में अच्छी बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी व उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। 

सोमवार को वाराणसी का तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री नीचे यानी 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी की मात्रा 74 फीसदी तक रही। इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पुरवा हवा चली। मौसम में नमी के चलते उमस अधिक रही। इससे लोग परेशान दिखे। 

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अगले 4-5 दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं बारिश हो सकती है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

Share this story