Varanasi Weather: तीखी धूप के बाद चढ़ा पारा, दो दिन बाद फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, तीन दिन आंधी-बारिश के आसार

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। अप्रैल माह के आखिरी दिनों से शुरू बारिश का सिलसिला फिलहाल थम गया है। आसमान साफ होने से सुबह से शाम तक तीखी धूप खिल रही है। इसके चलते पारा चढ़ने लगा है। हालांकि, 12 मई से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम में बदलाव के आसार हैं। तीन दिन आंधी के साथ बारिश हो सकती है। 

123

5 मई को आंधी बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। इसके साथ ही पारा भी चढ़ने लगा है। शुक्रवार को 39 डिग्री तापमान के साथ वाराणसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर बन गया। शनिनार को भी तापमान 40 के आसपास रहा। ऐसे में गर्मी और तपिश से लोग परेशान रहे। 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम में परिवर्तन हो सकता है। तीन दिनों तक तेज आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक भी होगी।

Share this story