Varanasi Weather : धूप ने बढ़ाया तापमान, सामान्य से ऊपर पारा, बदलेगा मौसम, बारिश का यलो अलर्ट
वाराणसी। पिछले कई दिनों से तीखी धूप के चलते उमस और गर्मी बढ़ गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे है। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को गुरुवार से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने वाराणसी और आसपास के इलाके में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
मंगलवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक होकर 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम 28 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। दिन और रात के बीच तापमान में सिर्फ 9 डिग्री का अंतर रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार से वाराणसी में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। हल्की से तेज बारिश हो सकती है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं धान की रोपाई में जुटे किसानों को भी लाभ होगा।

