Varanasi Weather : वाराणसी में 6.5 डिग्री पर पहुंचा पारा, कड़ाके की ठंड और गलन ने किया बेहाल, जानिये आगे के मौसम का हाल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव के काशी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान लुढ़करकर 6.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ठंड और गलन से लोग बेहाल रहे। मंगलवार की सुबह 10 बजे धूप खिलने से मामूली राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले 48 घंटों तक ठंड और कोहरे का दौर जारी रहेगा। ऐसे में दोपहर बाद कड़ाके की ठंड और गलन का सामना करना पड़ सकता है। 
 winter
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पछुआ हवाओं के कमजोर पड़ने और पश्चिमी विक्षोभ के असर से काशी सहित पूर्वांचल में कोहरे और ठंड का प्रकोप बढ़ा है। सुबह के समय दृश्यता काफी कम रही, जिससे सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ। हाईवे और ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन रेंगते नजर आए।

दिनभर धूप न निकलने के कारण अधिकतम तापमान भी सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। लोगों को दिन में भी अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। घाटों, गलियों और बाजारों में भी ठंड का असर साफ दिखा।

winter

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक कोहरे और सर्द हवाओं से राहत मिलने की संभावना कम है। ठंड और बढ़ सकती है। हालांकि उसके बाद धीरे-धीरे मौसम में सुधार और तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था तेज कर दी गई है। रैन बसेरों में भी अतिरिक्त कंबल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अत्यधिक ठंड में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और सावधानी बरतें।

Share this story