Varanasi Weather : दो दिनों की धूप में ही चढ़ने लगा बनारस का पारा, गर्मी और उमस बढ़ी, फिर बदलेगा मौसम
वाराणसी। दो दिन की धूप के बाद ही बनारस का पारा चढ़ने लगा है। इससे गर्मी और उमस बढ़ गई है। ऐसे में लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार से वाराणसी में मौसम करवट ले सकता है। अगले तीन दिनों तक हल्की से तेज बारिश के आसार हैं।

गुरुवार को वाराणसी का तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप रही। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही से धूप-छांव होती रही। इससे तापमान में वृद्धि हुई है। रात में भी हवा और बारिश नहीं हुई। इससे न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और लोगों को गर्मी और उमस ने परेशान किया।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार से वाराणसी में मौसम फिर बदल सकता है। वाराणसी और आसपास के इलाके में हल्की से तेज बारिश हो सकती है। बारिश के बाद तापमान फिर नीचे जाने के आसार हैं। इससे गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।

