Varanasi Weather: वाराणसी में पारा 43 डिग्री के ऊपर, दो दिन लू का अलर्ट, अप्रैल के अंत में बदलेगा मौसम 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। अप्रैल के दूसरे पखवारे में वाराणसी में गर्मी चरम पर है। तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं 26 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली लू ने झुलसाया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक लू का अलर्ट जारी किया है। अप्रैल के आखिरी दिनों में प्रदेश में बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी व लू से कुछ राहत के आसार हैं। 

123

वाराणसी का तापमान बुधवार को 43.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान औसत से 3.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान औसत से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वाराणसी में 26 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से लू चली। इसके चलते लोग सुबह 10 बजे के बाद घरों में दुबकने को विवश हो गए। सड़कों और घाटों पर सन्नाटा छाया रहा। 

123

वाराणसी समेत आसपास के इलाकों में फिलहाल 2-3 दिनों तक गर्मी और लू से राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने 25 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया है। तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के आसार हैं। अप्रैल के आखिरी दिनों में मौसम बदल सकता है। बारिश के आसार हैं। बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

Share this story