Varanasi Weather : बारिश के बाद 6 डिग्री नीचे आया पारा, गर्मी से मिली राहत, जानिये आगे के मौसम का हाल
वाराणसी। मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है। गुरुवार को वाराणसी समेत आसपास के इलाके में बारिश की फुहारें पड़ीं। इससे तापमान में लगभग 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार हैं।
गुरुवार की दोपहर दो बजे के बाद आसमान में घने बादल छा गए। वहीं कुछ इलाकों में फुहारें भी पड़ी। इससे तापमान 6 डिग्री नीचे आ गया। तापमान 33 डिग्री से खिसककर 27 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हवा की रफ्तार भी 22 किलोमीटर प्रति घंटा रही। शाम तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही।

बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। वहीं धान की रोपाई में लगे किसानों को भी मदद मिली है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार हैं। हल्की से तेज बारिश हो सकती है।

