Varanasi Weather: वाराणसी में तीन डिग्री गिरा पारा, पश्चिमी यूपी में बारिश का असर, जानिये आगे के मौसम का हाल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मौसम में दो दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आसमान में बादलों के चलते वाराणसी के तापमान में तीन डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। इससे सुबह और शाम के वक्त सिहरन बढ़ गई है। इसके बावजूद वाराणसी यूपी का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। 

गुरुवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया,जबकि न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वाराणसी का तापमान दो दिन पहले 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था। हालांकि पश्चिमी यूपी में बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी यूपी में मौसम बदलने की वजह से तापमान में मामूली गिरावट आई है। अगले एक-दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने के आसार हैं। उसके बाद मौसम साफ होगा। बताया कि बसंत के सीजन में सुबह-शाम ठंड का असर रहेगा। दिनोंदिन तापमान में इजाफा होगा।

Share this story