Varanasi Weather: बारिश के बाद 6 डिग्री लुढ़का पारा, गर्मी से मिली राहत, आज भी बारिश का अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। करीब 15 दिनों की देरी से सक्रिय हुए मानसून ने सोमवार को वाराणसी में जमकर मेहरबानी दिखाई। जिले में 50 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम पूरी तरह बदल गया और अधिकतम तापमान में एक ही दिन में लगभग 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। तेज बारिश के साथ लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई।

123

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। इससे राहगीरों को परेशानी हुई। 

123

बारिश के साथ तेज हवाओं का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा। मंडुवाडीह क्षेत्र में करीब तीन घंटे तथा बीएचयू क्षेत्र में लगभग चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा शहर के कई अन्य इलाकों में भी दिनभर रुक-रुककर बिजली आने-जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

123

मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बीच-बीच में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा और उमस से राहत मिलेगी।

Share this story