Varanasi Weather : दिन में धूप से 32 डिग्री के पार पारा, रात में 17 डिग्री नीचे, पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मौसम साफ होने के बाद दिन में अच्छी धूप खिल रही है। इससे वाराणसी का अधिकतम तापमान बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है। वहीं रात में तापमान में लगभग 17 डिग्री की गिरावट देखी गई। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते धुंध और कोहरा के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट होगी। इससे ठंड बढ़ेगी। 

सुबह धूप खिलते ही 6 बजे के बाद से तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है। मंगलवार को तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक यानी 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं शाम होने के बाद तापमान में तेजी से गिरावट देखी गई। पारा 17 डिग्री नीचे चला गया। 

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम बदल सकता है। धुंध और कोहरा में वृद्धि होगी। इससे तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान नीचे आ सकता है। नवंबर में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।

Share this story