Varanasi Weather: ठंड और गलन से ठिठुरी काशी, औसत से पांच डिग्री नीचे तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। काशी मे ठंड इस बार रिकॉर्ड तोड़ रही है। शुक्रवार को गलन और ठंड से काशीवासी ठिठुर गए। अधिकतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहा। इससे इसे अतिशीत दिवस घोषित किया गया। वहीं कोहरे की भी चादर रही। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड और गलन से राहत के आसार नहीं है। कोहरा का प्रकोप भी जारी रहेगा। 

winter

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन घने कोहरे और शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रही, जिससे यातायात पर असर पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और हिमालयी क्षेत्र से आ रही ठंडी हवाओं के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा है।

winter

काशी में सुबह करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं। रात के समय कोहरा और गहराया, जिससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। ठंड के कारण लोगों ने अलाव का सहारा लिया, वहीं सड़कों और चौराहों पर भीड़ कम नजर आई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 15 दिनों तक ठंड और कोहरे का असर बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

तस्वीरें ... 

winter

winter

winter

winter

winter

winter

winter

Share this story