Varanasi Weather: वाराणसी में सुबह से तीखी धूप, गर्मी और उमस ने किया परेशान, अगले चार दिन भारी बारिश का अलर्ट 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सावन में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुबह से तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। तापमान औसत से ऊपर जाने की वजह से गर्मी और अधिक महसूस होने लगी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो परिस्थितियां बारिश के अनुकूल हैं। अगले चार दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

123

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा। इस तरह अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब 10 डिग्री का अंतर रहा।

123

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि जिले में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मानसूनी द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर खिसक रही है, जिससे मानसूनी प्रवाह मजबूत होने के आसार हैं। उत्तरी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र भी मजबूत हुआ है, जिसका असर अगले 24 घंटे में पूर्वांचल के मौसम पर पड़ सकता है।

Share this story