Varanasi Weather: तीखी धूप ने बढ़ाई गर्मी, दो दिन बाद मौसम बदलने के संकेत, आंधी के साथ बूंदाबांदी 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पिछले सप्ताह हुई बारिश और नम हवाओं के कारण मौसम में आई राहत अब खत्म होती नजर आ रही है। रविवार को तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। दिनभर चिलचिलाती धूप के कारण सड़कों पर निकलना मुश्किल रहा, वहीं रात में भी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। दो दिन बाद मौसम बदलने के संकेत हैं। आंधी के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। 

123

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को उमस और तपिश का एहसास हुआ।

हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी। अगले दो दिनों तक गर्मी का असर बने रहने की संभावना है, लेकिन इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने और वातावरण में नमी बढ़ने से बादल छाने तथा कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

123

विशेषज्ञों के मुताबिक सुबह 10 बजे तक गर्मी का प्रभाव अपेक्षाकृत कम रहेगा, लेकिन इसके बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है।

Share this story