Varanasi Weather: नवंबर के दूसरे पखवारे में गिरने लगा बनारस का पारा, 14 डिग्री तक पहुंचा तापमान, जानिये आगे के मौसम का हाल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। देव दीपावली के अवसर पर काशी में मौसम का मिजाज बदला नजर आया। दिनभर तेज धूप निकलने के बावजूद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को बनारस का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है।

मौसम में बदलाव के बीच हवा की रफ्तार भी छह किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से सुबह-शाम ठंड का एहसास होने लगा है। पिछले वर्ष देव दीपावली के अवसर पर काशी में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम में आई इस तब्दीली का असर सुबह और देर रात घरों से बाहर निकलने वाले लोगों पर दिखाई देने लगा है। वहीं, देव दीपावली पर गंगा घाटों पर पहुंचे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी रात के समय हल्की ठंड का सामना करना पड़ा। वाराणसी में कोहरे को लेकर फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम में बदलाव के साथ आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

BK Pathak
BK Pathak

21998 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story