Varanasi Weather: उमस बढ़ी, तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। तीन दिन तक हुई बारिश के बाद पिछले दो दिनों से वाराणसी में तेज धूप खिली। इससे उमस और गर्मी बढ़ गई। तापमान बढ़कर 34.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लोग उमस और गर्मी से परेशान हो गए। रविवार से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में वाराणसी और आसपास के इलाके में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

123

मौसम में बदलाव के साथ हवा की रफ्तार भी बढ़ी। रविवार को हवा करीब 22 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। इसके चलते मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला, लेकिन बारिश थमने के बाद उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश की ओर पहुंच गया है। मानसूनी द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति से थोड़ा दक्षिण की ओर खिसककर बीकानेर, ग्वालियर और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश से गुजर रही है।

123

बताया कि निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से पूर्व की ओर मध्य प्रदेश की तरफ द्रोणी बढ़ रही है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान वाराणसी और आसपास के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश की संभावना के बावजूद तापमान में फिलहाल बड़ी गिरावट के आसार नहीं हैं। धूप और नमी के कारण उमस बनी रह सकती है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से लोगों को कभी बारिश तो कभी तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है।

Share this story