Varanasi Weather: बारिश रुकने के बाद बढ़ी उमस और गर्मी, तापमान 34 डिग्री से ऊपर, जानिये आगे के मौसम का हाल
वाराणसी। सावन के महीने में बारिश से राहत मिलने के बाद अब बढ़ती उमस और तापमान ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। अगस्त के पहले सप्ताह में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। पिछले दो दिनों से बारिश का दौर कमजोर पड़ने के साथ वातावरण में उमस बढ़ गई है। इसका असर तापमान पर भी दिखाई दे रहा है। रविवार को सुबह से ही धूप-छांव का खेल जारी है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मानसून एक बार फिर कमजोर पड़ गया है। अगले सप्ताह तापमान और बढ़ने के आसार हैं।

शनिवार को वाराणसी में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य औसत से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज करते हुए 27.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिन में तेज धूप और हवा में नमी के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
मानसून फिर कमजोर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून की सक्रियता एक बार फिर कमजोर हुई है। इसके चलते अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां सीमित रहने की संभावना है। बारिश नहीं होने और वातावरण में नमी अधिक होने से उमस का प्रभाव बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना है। तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार जताए गए हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर हुई है। ऐसे में बारिश की तीव्रता कम होने पर तापमान बढ़ने के साथ उमस भी लोगों को परेशान कर सकती है। सावन में तापमान का इस तरह बढ़ना लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।

