Varanasi Weather : तीखी धूप और गर्म हवा ने झुलसाया, वाराणसी में 43 के ऊपर तापमान, जानिये बारिश को लेकर पूर्वानुमान

वाराणसी। गर्मी इस समय बेहाल कर रही है। रविवार को तीखी धूप और गर्म हवाओं ने झुलासाया। तापमान बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दिन तो दिन रात में भी राहत नहीं मिली। लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो दो दिन बाद मौसम बदलेगा और बूंदाबांदी के आसार हैं।
रविवार को सुबह से ही तीखी धूप रही। वहीं दोपहर में गर्म हवाएं भी चलीं। इसका असर रहा कि अधिकतम तापमान बढ़कर 43.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी औसत से 3.5 डिग्री ऊपर रहा। अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात में भी लोग गर्मी से परेशान रहे। भीषण गर्मी में लचर बिजली व्यवस्था ने कोढ़ में खाज का काम किया। बार-बार ट्रिपिंग और कटौती जारी रही।
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अभी दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। उसके बाद मौसम में बदलाव के आसार हैं। आसमान में बादल के साथ ही बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।