Varanasi Weather: वाराणसी में झमाझम बारिश, सिगरा-सोनिया मार्ग पर जलमग्न, पानी में बंद हुए वाहन, राहगीर दिखे परेशान 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मंगलवार की शाम वाराणसी में करीब एक घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की एक बार फिर पोल खोल दी। सिगरा थाना क्षेत्र के सोनिया इलाके में तेज बारिश के बाद सड़क पर घुटने भर पानी भर गया। जलजमाव के कारण सिगरा-सोनिया मार्ग पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा। राहगीरों और वाहन चालकों को पानी के बीच से होकर गुजरने में काफी परेशानी उठानी पड़ी।

123

बारिश के बाद सड़क पूरी तरह जलमग्न नजर आई। सड़क पर पानी का स्तर बढ़ने के कारण कई दोपहिया और चार पहिया वाहन बीच रास्ते में ही बंद हो गए। वाहन चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी और कई लोगों ने अपनी गाड़ियों को धक्का देकर जलभराव वाले हिस्से से बाहर निकाला। सड़क पर पानी जमा होने से यातायात की रफ्तार भी धीमी हो गई।

123

स्थानीय लोगों के मुताबिक सोनिया क्षेत्र में बारिश के दौरान जलजमाव कोई नई समस्या नहीं है। थोड़ी देर की तेज बारिश में ही सड़क पर पानी जमा हो जाता है। लोगों का कहना है कि जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक सड़क पर जमा रहता है। इससे राहगीरों के साथ ही आसपास रहने वाले लोगों और दुकानदारों को भी परेशानी होती है।

123

जलभराव के कारण लोगों को सड़क के किनारे से निकलने में भी दिक्कत हुई। कई स्थानों पर पानी जमा होने से सड़क और उसके गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया। इससे वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा भी बना रहा। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम और संबंधित विभागों से जल निकासी व्यवस्था की स्थायी समस्या दूर करने की मांग की है। उनका कहना है कि नालियों की नियमित सफाई और पानी की निकासी के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं, ताकि हर बारिश में लोगों को जलजमाव की समस्या से न जूझना पड़े।

123

123

123

123

Share this story