Varanasi Weather: वाराणसी में झमाझम बारिश, सुहाना हुआ मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सोमवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और वाराणसी में झमाझम बारिश हुई। करीब एक घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी और तपिश से काफी राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 7 से 9 जुलाई तक वाराणसी में मानसून की सक्रियता से बारिश का दौर जारी रहने के अनुमान हैं। 

123

रविवार को वाराणसी में सुबह से ही तीखी धूप खिली रही। इससे वाराणसी का पारा 39 डिग्री से ऊपर पहुंच गया और यूपी का तीसरा सबसे गर्म शहर बन गया। लोग तपिश और गर्मी से बेहाल रहे। हालांकि शाम के वक्त तेज हवा के साथ कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन गर्मी से कोई खास राहत नहीं दिला सकी। रात में भी लोग गर्मी से परेशान रहे। 

सोमवार की सुबह से ही बादलों की सक्रियता बढ़ गई और झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि 7 से 9 जुलाई तक वाराणसी में मानसून की सक्रियता देखने को मिल सकती है। इस दौरान बारिश से तापमान में और गिरावट के आसार हैं।

Share this story