Varanasi Weather: वाराणसी में सुबह झमाझम बारिश, दो दिन भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। अगस्त की विदाई के वक्त वाराणसी में मानसून एक्टिव है। रुक-रुककर झमाझम बारिश का दौर जारी है। माह के आखिरी दिन सोमवार को मौसम विभाग ने दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल और ओडिशा तट पर निम्म दबाव क्षेत्र बनने के चलते बारिश हो रही है। बारिश का दौर अगले दो-तीन दिन जारी रहेगा। 

123

रविवार की दोपहर में कई इलाकों में तेज धूप खिली। हालांकि शाम तक मौसम बदल गया और गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक रुक-रुककर बारिश हो रही थी। लगभग 15 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। 

123

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस साल अगस्त में वाराणसी में औसत से लगभग 67 फीसदी अधिक बारिश हुई। अगस्त माह में वाराणसी में बारिश का औसत 245.1 मिलीमीटर है, लेकिन इस बार 400 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। मानसून सीजन में अब तक लगभग 595 मिमी बारिश होनी चाहिए, लेकिन 620 मिलीमीटर से अधिक बरसात हो चुकी है। 

123

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि बंगाल और ओडिशा के तहत पर निम्न दबाव क्षेत्र बना है। मानसून द्रोणी गोरखपुर और पटना से होकर गुजर रही है। इसका प्रभाव वाराणसी और आसपास के इलाकों में देखने को मिल रहा है। इसके चलते बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने वाराणसी और आसपास के इलाकों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Share this story