Varanasi Weather: वाराणसी समेत आसपास के इलाके में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पूर्वांचल में मानसून सक्रिय है। बूंदाबांदी और बारिश से वाराणसी, चंदौली और आसपास के जिलों में मौसम सुहावना हो गया है तथा लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने मंगलवार को वाराणसी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही गरज-चमक और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।

123

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक पूर्वांचल के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

123

बारिश के कारण वाराणसी, चंदौली और आसपास के क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस से लोगों को राहत मिली है। वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश खरीफ फसलों, विशेषकर धान की खेती के लिए लाभदायक मानी जा रही है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि प्रदेश में मानसून सामान्य स्थिति में बना हुआ है और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।

Share this story