Varanasi Weather: दो दिन की धूप के बाद तेज बारिश, कई इलाकों में जलभराव, जानिये आगे के मौसम का हाल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। दो दिन तक अच्छी धूप होने के बाद शनिवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। शहरी और ग्रामीण इलाकों में गरज-चमक के साथ शाम को कई जगह तेज बारिश हुई। इससे कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रह सकता है। 

123

पिछले सप्ताह लगातार बारिश के बाद इस सप्ताह भी बुधवार तक बारिश हुई थी। इसके बाद शुक्रवार तक बारिश का सिलसिला थमा रहा और तेज धूप निकली। शनिवार को दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया और शाम करीब 6 बजे अचानक गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई।

123

बारिश का सबसे अधिक प्रभाव रोहनिया, राजातालाब और आसपास के इलाकों में देखने को मिला। चौकाघाट, लहरतारा, महमूरगंज, शिवपुरवा, गोदौलिया, गिलट बाजार, जगतगंज, मलदहिया आदि क्षेत्रों में भी बारिश के बाद कई जगह पानी भर गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्म दबाव क्षेत्र के प्रभाव के चलते बारिश हो रही है। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर अभी जारी रहेगा। ऐसे में बीच-बीच में धूप और बादलों की सक्रियता के चलते बारिश होती रहेगी।

Share this story