Varanasi Weather : वाराणसी में इस सप्ताह झुलसाएगी लू, 45 को पार कर सकता है पारा, मौसम विभाग का आया अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। इस सप्ताह भीषण गर्मी और लू बेहाल करेगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार वाराणसी में इस सप्ताह तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है। वहीं लू के थपेड़े भी झुलसा सकते हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। 

summer

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस सप्ताह भीषण गर्मी पड़ेगी। तापमान 45 के आसपास रहेगा। इससे ऊपर भी जा सकता है। सोमवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 0.8 डिग्री अधिक है। इसके चलते वाराणसी प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। 

summer

वाराणसी में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अब दिन के साथ ही रात में भी गर्मी का आभास हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अब गर्मी तेजी से बढ़ेगी। तापमान 45 डिग्री से ऊपर जा सकता है। तेज गति से गर्म हवा चलेगी। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

Share this story