Varanasi Weather : फरवरी में ही गर्मी का आभास, वाराणसी में बढ़ेगा तापमान, जानिये मौसम विभाग का पूर्वानुमान 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। फरवरी में तेज धूप के चलते तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। इससे लोगों को गर्मी का आभास होने लगा है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी। तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। 

winter

हवा की रफ्तार धीमी होने के बाद दो दिनों से तेज धूप के चलते वाराणसी में तापमान दिनोंदिन बढ़ रहा है। सोमवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 2.7 डिग्री अधिक रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक होकर 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि इस सप्ताह दिन में धूप की वजह से तापमान में वृद्धि के आसार हैं। तापमान 30.0 सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। 

Winter

रबी फसलों पर प्रभाव 
फरवरी में तेजी से बढ़ रहा तापमान फसलों के लिए अनुकूल नहीं है। खासतौर से गेहूं की फसल का विकास और उत्पादन प्रभावित हो सकता है। इसको लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं।

Share this story