Varanasi Weather : जून के दूसरे पखवारे में गर्मी से मिलेगी राहत, गिरेगा तापमान, जानिये कब होगी बरसात 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। इस समय वाराणसी में गर्मी चरम पर है। तीखी धूप और उमस के साथ लू के थपेड़े झुलसा रहे हैं। हालांकि 15 जून के बाद गर्मी से थोड़ी राहत के आसार हैं। मौसम में परिवर्तन के साथ ही तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती हैं। वहीं लू का असर भी कम हो जाएगा। वाराणसी और आसपास के इलाकों में 16 जून के बाद बारिश के आसार हैं। 

rain

पिछले एक सप्ताह से पूर्वी उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। वाराणसी में गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। शुक्रवार को आसमान में बादल उमड़ते रहे, लेकिन वाराणसी का तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री आधिक है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 2.8 डिग्री की बढोत्तरी के साथ 31.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ऐसे में लोग गर्मी से बेहाल दिखे। 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 16 जून के बाद वाराणसी में बारिश हो सकती है। 15 जून के बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं। वहीं लू का असर भी कम हो जाएगा। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

Share this story