Varanasi Weather: वाराणसी में बढ़ने लगी गर्मी, 42 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, फिलहाल लू से राहत

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। काशी में मौसम साफ होने के बाद गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। फिलहाल लू का अलर्ट नहीं है। 

123

रविवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तेज धूप और पछुआ हवाओं के कारण दिन में गर्मी का असर अधिक महसूस हो रहा है।

123

मौसम विभाग के अनुसार वाराणसी प्रदेश का चौथा सबसे गर्म शहर रहा। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले चार से पांच दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के संकेत भी दिए गए हैं, लेकिन उससे गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद कम है।

Share this story