Varanasi Weather: बेहाल करने लगी गर्मी और उमस, तापमान 39 डिग्री के पार, 15 मई के बाद मौसम बदलने के आसार 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। गर्मी और उमस अब बेहाल करने लगी है। वाराणसी सोमवार को 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का चौथा सबसे गर्म शहर बन गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम यानी 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल तीन-चार दिनों तक गर्मी से राहत के आसार नहीं है। तापमान में और वृद्धि संभव है। 15 मई के बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते वाराणसी समेत पूर्वांचल में बारिश हो सकती है। 

123

मई के शुरुआती दिनों में आंधी-बारिश के चलते तापमान काफी नीचे रहा। ऐसे में गर्मी महसूस नहीं हुई। हालांकि 6 मई के बाद मौसम साफ हुआ और धूप और गर्म हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। इसके चलते वाराणसी का तापमान तेजी से ऊपर गया और लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। 

123

मौसम विभाग के अनुसार मई के मध्य तक तापमान में और वृद्धि हो सकती है। 15 मई के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। मौसम में बदलाव होगा। आसमान में बादल छाने के साथ ही आंधी-बारिश के आसार हैं। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Share this story