Varanasi Weather: काशी समेत आसपास के जिलों में अगले दो दिन कोहरे का अलर्ट, तीन दिन में 2-4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पूर्वांचल में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। काशी समेत आसपास के जिलों में आगामी दो दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में पिछले 48 घंटों के दौरान हुई छिटपुट बारिश के बाद अब उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने जोर पकड़ लिया है। इसके चलते तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति बढ़ रही है। इससे आगामी तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। तापमान गिरने से सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ेगा।

29.4 डिग्री रहा अधिकतम तापमान
सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। वहीं, दृश्यता घटकर मात्र 400 मीटर रह गई। मौसम में बदलाव के साथ सुबह के समय कोहरे का असर भी बढ़ने लगा है।

कोहरे से बढ़ सकती है परेशानी
मौसम विभाग की ओर से काशी और आसपास के जिलों में अगले दो दिनों तक कोहरे को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। सुबह के समय दृश्यता कम होने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, अगले तीन दिनों में तापमान में संभावित गिरावट के चलते लोगों को ठंड का अधिक अहसास होगा।

BK Pathak
BK Pathak

21807 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story