Varanasi Weather: वाराणसी में धूल भरी आंधी ने गर्मी से दिलाई राहत, अब होगी तीखी धूप, चढ़ेगा पारा

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शहर में तीन दिन से जारी तीखी धूप और उमस के बीच शनिवार को मौसम अचानक बदल गया। दोपहर से पहले आई आंधी और धूलभरी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी, लेकिन कई इलाकों में पेड़ और टहनियां गिरने से दिक्कतें भी हुईं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तीखी धूप और भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है। 

123

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जून की शुरुआत से ही मौसम में तेज बदलाव देखा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था।

शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे धूलभरी आंधी के कारण रोहनिया, सारनाथ, चौबेपुर, चोलापुर और राजातालाब सहित कई क्षेत्रों में पेड़ व टहनियां टूटकर गिर गईं। मंडलीय अस्पताल के गेट पर भी पेड़ गिरने की सूचना मिली। धूल के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

123

वहीं चौकाघाट अस्पताल में बिजली कटौती के चलते जांच प्रभावित रही। शनिवार सुबह बिजली कटने से एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सहित कई जांचें रुक गईं। करीब दो घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने पर कामकाज सामान्य हुआ।

Share this story