Varanasi Weather: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम में उतार-चढ़ाव, छाएंगे बादल, बारिश के आसार
वाराणसी। नौतपा के समाप्त होने के बाद वाराणसी में तीखी धूप और तपिश ने लोगों को परेशान कर रखा है। बुधवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते आसमान में बादल छाए हैं। वहीं 4-7 जून के बीच बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार दिनभर लगभग 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों को तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का कहना है कि चार से सात जून के बीच बादल छाने और बारिश होने की संभावना बनी हुई है। आगामी दिनों में मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है।
बारिश के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि उमस और चिपचिपी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। दो जून को नौतपा समाप्त हो गया।

