Varanasi Weather: वाराणसी में बूंदाबांदी, देर रात चली आंधी, मौसम विभाग का अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार की सुबह वाराणसी समेत आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी हुई। देर रात तेज आंधी के बाद सुबह बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार कल से मौसम साफ हो सकता है, लेकिन प्रदेश के अन्य हिस्सों में दो दिन बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। 

मंगलवार को सुबह से ही तीखी धूप खिली। इसके चलते तापमान में दो-तीन डिग्री की वृद्धि रिकॉर्ड की गई। हालांकि, रात में मौसम बदल गया। रात में बादलों की सक्रियता दिखी। वहीं देर रात तेज आंधी चली। बुधवार की सुबह वाराणसी के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो बुधवार को पूरे दिन मौसम खराब रह सकता है। बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा। 

गुरुवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है। हालांकि प्रदेश के अन्य इलाकों में बारिश के आसार हैं। इसके चलते तापमान में दो-तीन डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद वाराणसी में एक बार फिर गर्मी बढ़ने के आसार हैं। धूप के चलते तापमान में वृद्धि के आसार हैं।

Share this story