Varanasi Weather: धूप के बावजूद वाराणसी में तापमान औसत से नीचे, जानिए आगे के मौसम का हाल

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। गर्मी और उमस के बाद काशी के तापमान में अब गिरावट दर्ज की जा रही है। दिनभर तेज धूप निकलने के बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। बुधवार को वाराणसी में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है।

वाराणसी का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में कमी से लोगों को पिछले दिनों की गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल मौसम में किसी तरह की बड़ी चेतावनी जारी नहीं की गई है। आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच मौसम सामान्य रहने की संभावना है। विभाग की ओर से फिलहाल किसी विशेष मौसमी गतिविधि को लेकर अलर्ट नहीं जारी किया गया है।

Share this story