Varanasi Weather : पश्चिमी विक्षोभ के चलते शीतलहर और भीषण ठंड, कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते वाराणसी में शीतलहर और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को दिन में धूप से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम ढलते ही गलन और ठंड दोबारा बढ़ गई। कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल है। मौसम विभाग की ओर से कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 29 दिसंबर तक वाराणसी में कोहरा अधिक रहने के आसार हैं। 

winter

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम होकर 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। 

winter

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि सुबह-शाम और रात के वक्त गलन व ठंड का असर रहेगा। मौसम विभाग की ओर से वाराणसी में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 29 दिसंबर तक कोहरा अधिक हो सकता है।

Share this story