Varanasi Weather : हवा के साथ बढ़ी ठंड, रात में ठिठुरन, तेजी से गिरेगा तापमान

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। ठंडी पछुआ हवाओं के चलते वाराणसी में ठंड बढ़ गई है। रात में ठिठुरन हो रही। वहीं दिन में भी धूप का असर कम हो गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। 

शुक्रवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री नीचे रहा। अधिकतम तापमान भी औसत से 1.6 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 25 डिग्री पर पहुंच गया। वाराणसी में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। इसके चलते ठंड और ठिठुरन बढ़ी है। 

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि हिमालय के नजदीकी प्रदेशों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शुरू हो गया है। इसके चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। कोहरा और धुंध का प्रभाव भी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में तेजी से ठंड बढ़ने के आसार जताए हैं।

Share this story