Varanasi Weather: आसमान में छाए बादल, तीन दिन बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Sep 21, 2026, 09:16 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
वाराणसी। काशी में 24 सितंबर से एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की है। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, 23 सितंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को वाराणसी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच गर्मी और उमस का असर बना हुआ है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल सक्रिय मौसम प्रणाली के कारण बारिश की संभावना नहीं है। 23 सितंबर तक मौसम शुष्क रह सकता है। इसके बाद 24 सितंबर से बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है। अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है।

