Varanasi Weather: वाराणसी में छाए बादल, आज भी बारिश के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। गुरुवार को वाराणसी में बादल छाए हैं। वहीं मौसम विभाग की ओर से बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। ऐसे में बारिश के आसार हैं। गुरुवार की सुबह वाराणसी का तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया, जिसके दिन में बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। 

123

सितंबर माह में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी धूप तो कभी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बुधवार को वाराणसी में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था। पूर्वानुमान के मुताबिक वाराणसी में झमाझम बारिश भी हुई। दोपहर बाद बारिश रुकी और मौसम साफ हुआ। 

123

मौसम विभाग ने गुरुवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं। ऐसे में दिन में बारिश की संभावना है। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है, लेकिन शहर में कई इलाकों में जलभराव के चलते लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।

Share this story