Varanasi Weather : आसमान में छाएंगे बादल, तीन दिन बारिश के आसार

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। जिले में 20 से 22 मार्च के बीच बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस दौरान दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 2.9 डिग्री ज्यादा 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री अधिक 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत हैं।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पूर्वी यूपी के ऊपर करीब एक किलोमीटर तक चक्रवाती हवा का प्रभाव बना हुआ है, जिसके चलते बारिश और तापमान में गिरावट की स्थिति बन रही है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Share this story