Varanasi Weather: तीखी धूप के बाद उमड़े बादल, 50 मिलीमीटर से अधिक बारिश, आज भी बारिश के आसार

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सप्ताहभर की सुस्ती के बाद वाराणसी में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ी। मंगलवार को शहर में महज एक घंटे के भीतर 64 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और सड़कें पानी से लबालब हो गईं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। बुधवार को भी अच्छी बारिश के आसार हैं। 

123

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शहर में 64 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इससे पहले बुधवार को 28 मिमी, बीएचयू में 17 मिमी और आईआईटी बीएचयू में 14.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। लगातार बारिश से 25 और 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट आई। शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से घटकर 27.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी 90 प्रतिशत तक पहुंच गई।

123

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को भी जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना है। सुबह का मौसम सामान्य रहने के बाद दोपहर तक तेज धूप और उमस महसूस हो सकती है, लेकिन शाम तक बादल घिरने के साथ तेज बारिश के आसार हैं। बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक से तीन घंटे तक हुई तेज बारिश से लहरतारा, कोनिया, इंडस्ट्रियल एस्टेट, वरुणापार, ककरमत्ता, चांदपुर, सुंदरपुर और नटी इमली समेत कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। गलियों में कीचड़ और सड़कों के गड्ढों में पानी भरने से आवागमन प्रभावित रहा। कई स्थानों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया, जबकि वाहन चालकों को भी जाम और फिसलन की समस्या से जूझना पड़ा।

Share this story